कुछ दिनों पहले हीं UGC NET December 2025 परीक्षा का विज्ञापन देखा। मैं अपने पोस्ट-ग्रेजुएशन के आख़िरी सेमेस्टर में थी और रोज़ यही सोचती थी — “अब आगे क्या करूँ? जॉब, रिसर्च या कोई और रास्ता ?” इसी दौरान कॉलेज की एक सीनियर दीदी से बात हुई, जिन्होंने बताया कि अगर मैं टीचर या प्रोफेसर बनना चाहती हूँ या रिसर्च फील्ड में जाना चाहती हूँ, तो मुझे UGC NET ज़रूर देना चाहिए।
पहले तो लगा कि ये परीक्षा बहुत कठिन होगी। थोड़ा डर भी लगा , लेकिन curiosity के चलते मैंने official website (ugcnet.nta.ac.in) खोली, तो लगा जैसे रास्ता थोड़ा साफ दिखने लगा । तब पता चला कि यह परीक्षा National Testing Agency (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है और हर साल दो बार जून और दिसंबर में होती है।
जिसकी पूरी जानकारी आज मैं आपके साथ share करने जा रही हूँ |

UGC NET क्या है?
UGC NET यानी University Grants Commission National Eligibility Test भारत में एक ऐसी परीक्षा है जो यह तय करती है कि कौन-कौन विश्वविद्यालय या कॉलेजों में Assistant Professor बन सकता है या किसे Junior Research Fellowship (JRF) मिलेगी।
इस परीक्षा को National Testing Agency (NTA) आयोजित करती है, जो NEET, JEE Main जैसी परीक्षाएँ भी करवाती है।
UGC NET हर साल दो बार जून और दिसंबर सत्र में होती है ।
अगर आप शिक्षण क्षेत्र या रिसर्च में करियर बनाना चाहते हैं , तो यह परीक्षा आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।
महत्वपूर्ण तारीखें और पात्रता
महत्वपूर्ण तारीखें :
| प्रक्रिया | तारीख |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 7 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 7 नवंबर 2025 ( रात्रि 11:50 बजे तक ) |
| आवेदन सुधार विंडो | 10–12 नवंबर 2025 |
| परीक्षा की तारीख | दिसंबर 2025 ( तारीखबाद में घोषित की जाएगी ) |
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (Post Graduation) में कम से कम 55% अंक ( OBC, SC, ST, PwD के लिए 50% ) होने चाहिए।
- जिन उम्मीदवारों ने अभी-अभी अपना मास्टर कोर्स पूरा किया है और परिणाम की प्रतीक्षा में हैं, वे भी “Provisionally Eligible” माने जाते हैं।
आयु सीमा
- JRF के लिए : अधिकतम आयु 30 वर्ष ,
- OBC/SC/ST/PwD/महिला को 5 वर्ष की छूट |
- Assistant Professor के लिए : कोई आयु सीमा नहीं |
आवेदन प्रक्रिया
UGC NET December 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होती है:
- ऑनलाइन आवेदन : आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in
पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।

नोट : नया अकाउंट बनाना है तो ‘रजिस्टर’ पर क्लिक करें। यदि पहले से खाता है तो ‘लॉगिन’ का उपयोग करें।”

- दस्तावेज़ अपलोड करें : आवश्यक दस्तावेज़ जैसे फोटो , हस्ताक्षर , और पहचान पत्र अपलोड करें।

- परीक्षा शुल्क भुगतान : परीक्षा शुल्क का भुगतान online mode (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI) के माध्यम से करें।
- आवेदन पत्र की समीक्षा : सभी जानकारी की समीक्षा करें और सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सही हैं।
- आवेदन पत्र सबमिट करें : आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें |
आवेदन शुल्क:
| श्रेणी | शुल्क (₹) |
|---|---|
| सामान्य (General) | 1150 |
| EWS/OBC-NCL | 600 |
| SC/ST/PwD/Transgender | 325 |
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
परीक्षा पैटर्न :
UGC NET परीक्षा में दो पेपर होते हैं:
- पेपर 1 : सामान्य अध्ययन – 50 प्रश्न, 100 अंक
- पेपर 2 : विषय-विशिष्ट – 100 प्रश्न, 200 अंक
कुल अंक : 300
समय अवधि : 3 घंटे
नकारात्मक अंकन : नहीं है
सिलेबस:
Paper 1 (सामान्य):
- अध्यापन योग्यता
- शोध योग्यता
- संचार और आईसीटी
- डेटा व्याख्या
- तर्कशक्ति और गणना
- पर्यावरण अध्ययन
- उच्च शिक्षा प्रणाली
Paper 2 (विषय-विशिष्ट):
- उम्मीदवार के चुने हुए विषय पर आधारित होता है।
- इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं।
- पूरा सिलेबस PDF रूप में UGC NET Syllabus PDF
से डाउनलोड किया जा सकता है।
तैयारी के लिए शीर्ष टिप्स
- सिलेबस का विश्लेषण करें : पहले पेपर 1 के सामान्य विषयों पर ध्यान केंद्रित करें , फिर पेपर 2 के विषय-विशिष्ट विषयों की गहन अध्ययन करें।
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें : इससे प्रश्नों के प्रकार और पैटर्न को समझने में मदद मिलती है।
- मॉक टेस्ट लें : नियमित मॉक टेस्ट से समय प्रबंधन और आत्ममूल्यांकन में सहायता मिलती है।
- सामग्री का चयन करें : NCERT की किताबें, UGC NET के लिए मान्यता प्राप्त पुस्तकों और ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करें।
- नोट्स बनाएं : महत्वपूर्ण बिंदुओं और सूत्रों के नोट्स बनाएं, जो अंतिम समय में revision में सहायक होंगे।
परीक्षा केंद्र (Exam Cities)
UGC NET परीक्षा पूरे भारत में 250 से अधिक शहरों में आयोजित की जाती है।
कुछ प्रमुख शहर हैं:
- दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, भोपाल, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, चंडीगढ़, पटना, नागपुर, रांची, गुवाहाटी इत्यादि।
आप आवेदन के दौरान अपनी पसंद का एग्जाम सेंटर चुन सकते हैं।
एडमिट कार्ड और परीक्षा दिवस निर्देश
- एडमिट कार्ड नवंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होगा।
- इसे डाउनलोड करने के लिए आपको Application Number और DOB डालना होगा।
- परीक्षा दिन फोटो पहचान पत्र (Aadhaar, PAN, DL आदि) साथ लाना आवश्यक है।
रिजल्ट, कटऑफ और क्वालिफाइंग मार्क्स
UGC NET रिजल्ट जनवरी 2026 में घोषित होगा।
कटऑफ हर विषय के लिए अलग होती है।
| श्रेणी | क्वालिफाइंग प्रतिशत |
|---|---|
| सामान्य (General) | 40% |
| OBC/EWS/SC/ST | 35% |
तैयारी रणनीति (Preparation Strategy)
दैनिक प्लान (Daily Plan):
- 2 घंटे Paper 1 के लिए
- 4 घंटे Paper 2 के लिए
- 1 घंटा Revision / Mock Test
साप्ताहिक रणनीति:
- सप्ताह में कम से कम 2 मॉक टेस्ट
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण
- कठिन विषयों पर अतिरिक्त ध्यान
सर्वश्रेष्ठ अध्ययन सामग्री:
- Trueman’s UGC NET General Paper 1
- Arihant Series Paper 1 & 2
- NTA द्वारा जारी सैंपल पेपर
- YouTube Channels : GradeUp, Unacademy, StudyIQ, WiFiStudy
ऑनलाइन संसाधन और मोबाइल ऐप्स
- NTA UGC NET Official App
- Unacademy Learning App

- BYJU’s Exam Prep (GradeUp)
- Testbook App
- YouTube Live Classes
इन ऐप्स से आप मुफ्त में मॉक टेस्ट दे सकते हैं, डेली क्विज़ ले सकते हैं और टाइम-बाउंड रिविजन कर सकते हैं।
करियर अवसर (Career Opportunities after UGC NET)
- Assistant Professor – कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में लेक्चरर के रूप में स्थायी पद।
- Junior Research Fellowship (JRF) – Ph.D. के लिए फेलोशिप व स्टाइपेंड (₹35,000 तक प्रति माह)।
- Public Sector Jobs – कई PSU जैसे ONGC, NTPC, IOCL UGC NET स्कोर स्वीकार करते हैं।
- Ph.D. Admission Advantage – UGC NET पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है।
UGC NET के बाद करियर के अवसर
UGC NET को उत्तीर्ण करने के बाद निम्नलिखित करियर विकल्प उपलब्ध होते हैं:
- Assistant Professor / Lecturer : विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षण पद
- Junior Research Fellowship (JRF) : शोध परियोजनाओं में भागीदारी और Ph.D. के लिए स्कॉलरशिप
- अन्य शोध पद : विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में शोध कार्य |
Read More: TSLPRB Recruitment 2025 – Exclusive Opportunity to Apply Online for 1,743 Driver & Shramik Posts
निष्कर्ष
UGC NET December 2025 आपके शैक्षिक और शोध करियर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। सही मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और उचित संसाधनों के साथ, आप इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। हमेशाधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम जानकारी के लिए नजर रखें और तैयारी में निरंतरता बनाए रखें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
UGC NET का फॉर्म कहाँ भरा जाता है?
ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
क्या परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होती है?
हाँ, दोनों माध्यमों में प्रश्न पत्र उपलब्ध होता है।
क्या एक ही विषय से बार-बार परीक्षा दी जा सकती है?
हाँ, कोई प्रतिबंध नहीं है।
क्या JRF और Assistant Professor दोनों एक साथ क्लियर हो सकते हैं?
हाँ, यदि आप JRF क्वालिफाई करते हैं तो आपको दोनों की पात्रता मिलती है।
रिजल्ट कैसे देखा जाता है?
NTA वेबसाइट पर Application Number और DOB डालकर।
क्या UGC NET पास करने के बाद नौकरी मिलती है?
यह पात्रता परीक्षा है, नौकरी नहीं देती; लेकिन आपको कॉलेजों में अप्लाई करने का अधिकार देती है।
क्या पेपर में Negative Marking है?
नहीं।
UGC NET की वैधता कितने समय तक रहती है?
JRF की वैधता 3 वर्ष तक रहती है, Assistant Professor की आजीवन।
क्या मोबाइल से फॉर्म भर सकते हैं?
हाँ, लेकिन बेहतर होगा कि आप लैपटॉप या कंप्यूटर से भरें।
कौन-कौन से documents जरूरी हैं?
पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, और पहचान पत्र।